Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह पर लगा NSA, मर्सिडीज से ब्रेजा और फिर बाइक...ऐसे फरार हुआ खालिस्तानी

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। पंजाब पुलिस इसके लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।;

Update: 2023-03-21 13:47 GMT

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। पंजाब पुलिस इसके लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। उसके गुर्गों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है, लेकिन पुलिस को अभी तक इस बात को कोई जानकारी नहीं मिल रही कि वह कहां भाग गया है।

पंजाब में इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं, लेकिन खालिस्तानी समर्थन अमृतपाल सिंह पूरी पंजाब पुलिस की कोर्स को चकमा देकर कैसे फरार हो गया। वहीं, पंजाब हाई कोर्ट ने भी अमृतपाल को लेकर साफ कर दिया है कि यह खुफिया तंत्र की नाकामी के कारण हुआ है। कोर्ट ने प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि 80 हजार पुलिस क्या कर रही है। अब इस मामले को लेकर जालंधर पुलिस कमिश्नर ने अपने हलफनामे में इस पूरे वाक्य को सिलसिलेवार तरीके से बताया है।

उन्होंने अपने हलफनामे में बताया कि 18 मार्च को अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान अमृतपाल और उसकी गाड़ियों का काफिला वहां आया, वो खुद मर्सिडीज गाड़ी में मौजूद था। इसके बाद उसके काफिले को पुलिस ने रोका था, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और बैरिकेड तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद खालचियान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था और सभी पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया गया था। इसके बाद लगातार पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इसके बाद वो अपनी गाड़ी को छोड़कर दूसरी गाड़ी ब्रेजा में सवार हो गया। अब अमृतपाल की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें वो अपने एक साथी के साथ बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहा है।

बता दें कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके करीबियों के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट को बताया है कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है। इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को अमृतपाल सिंह मामले में फटकार भी लगाई थी। पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं।

Tags:    

Similar News