ओडिशा सीएम नवीन पटनायक को जान से मारने की धमकी मिली, सुरक्षा बढ़ाई गई
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा पत्र सीएम के आवास के पते पर पहुंचा है, यह पत्र अंग्रेजी में लिखा हुआ है। पत्र में जान से मारने की धमकी देने के साथ ही, जान से मारने की साजिश का सरगना नागपुर में रहता है, भी लिखा हुआ है।;
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम नवीन पटनायक के आवास पर एक पत्र आया है। इस पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को जान से मारने की साजिश रची गई है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा पत्र सीएम के आवास के पते पर पहुंचा है, यह पत्र अंग्रेजी में लिखा हुआ है। पत्र में जान से मारने की धमकी देने के साथ ही, जान से मारने की साजिश का सरगना नागपुर में रहता है, भी लिखा हुआ है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ओडिशा सरकार के विशेष सचिव (गृह) डॉ संतोष बाला ने राज्य के उच्च पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में जांच करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री के आवास, सचिवालय और उनकी यात्रा दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई है।