ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, सीएम ने केंद्र सरकार से की बड़ी अपील

कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया। लेकिन 6 दिन पहले ही अडिशा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है।;

Update: 2020-04-09 09:02 GMT

देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की मियाद को बढ़ा दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ओडिशा ने लॉकडाउन 30 अप्रैल 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है।

इसी के साथ ऐसा करने वाल ओडि देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्यण लिया है। सीएम नवीन पटनायक ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया है।

बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया। लेकिन 6 दिन पहले ही अडिशा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है।

17 जून तक शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र की मोदी सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू ना करने का अनुरोध किया है। वहीं राज्य में शैक्षणिक संस्थान 17 जून 2020 तक बंद रहेंगे।

सीएम ने बताया लॉकडाउन बढ़ाना का कारण

सीएम नवीन पटनायक ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर हमें लोगों की जान बचाने और आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के बीच फैसला लेना है। आज कैबिनेट ने फैसला किया कि हमारे लोगों की जान बचाना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यही कारण है कि हमने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है।

Tags:    

Similar News