35 की रफ्तार में Ola S1 स्कूटर का सस्पेंशन टूटा, महिला ICU में भर्ती
ओला इलेक्ट्रिक एस 1 स्कूटर का सस्पेंशन टूटने की वजह से महिला नीचे गिरकर चोटिल हो गई। अस्पताल ले जाया गया तो गंभीर हालत के चलते आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है।;
ऐसा पहली बार नहीं जब इलेक्ट्रिक स्कूटर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। इससे पहले भी इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की कई घटनाएं देख या पढ़ चु़के हैं। अब जो खबर सामने आई है, उसे पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 महज 35 किलोमीटर की रफ्तार भी नहीं झेल पाया। स्कूटर का फ्रंट सस्पेंशन टूट गया, जिसके चलते स्कूटर पर सवार महिला सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। उन्हें इतनी गंभीर चोटेें लगी की अस्पताल ले जाने पर सीधे ICU में भर्ती कराया गया। उसके परिजन उसकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। उधर, पीड़िता के पति ने इस पूरी घटना को ट्वीटर पर साझा किया है। इस पूरे मामले में अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया ट्वीटर पर समकित परमार नामक शख्स ने 22 जनवरी को कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया। इसमें समकित ने बताया कि कल मेरी पत्नी के साथ एक भयानक घटना घटी। वह Ola Electric स्कूटर पर सवार थी, लगभग 35 किमी प्रति घंटे की गति से रात 9.15 बजे स्कूटर का व्हील सस्पेंशन टूट गया, जिस कारण वह दूर जा गिरी। परमार ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि इस घटना के कारण उनकी पत्नी फिलहाल आईसीयू में है। उन्होंने पूछा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
बता दें कि Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के सस्पेंशन के टूटने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैंं। खास बात है कि Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर को लोग सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में ओला कंपनी अन्य कंपनियों की तुलना में आगे है। हालांकि यह घटना दर्शाती है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन या स्ट्रक्चर में और सुधार लाने की जरूरत है। इस खबर से जुड़ा कोई भी आधिकारिक बयान सामने आएगा, साझा किया जाएगा।