OMG: जब बॉर्डर पार कर बांग्लादेश से भारत पहुंची 22 साल की प्रेमिका, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसी है Inside Love Story

बताया जा रहा है कि बांग्लादेश से भारत पहुंची कृष्णा मंडल ने आशिक मंडल से फेसबुक पर दोस्ती की थी। लेकिन बंगाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।;

Update: 2022-06-01 11:14 GMT

कहते हैं प्यार में इंसान हर सरहद और हर दीवार को तोड़कर आ जाता है। ऐसा ही मामला सामने आया है जब घने जंगलों को पार कर सिर्फ 22 साल की प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए अकेली भारत पहुंच गई। लड़की सुंदरवन डेल्टा के घने जंगलों में तैरते हुए भारत पहुंची है।

बताया जा रहा है कि बांग्लादेश से भारत पहुंची कृष्णा मंडल ने आशिक मंडल से फेसबुक पर दोस्ती की थी। समय के साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो शादी करने का फैसला कर लिया। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था। इसलिए वह बांग्लादेश से भारत नहीं आ सकती थी। लेकिन शादी की जिद्द ने उसे बॉर्डर पार करने के लिए सुंदरवन डेल्टा को तैरकर पार करने के लिए मजबूर कर दिया।

कृष्णा मंडल भारत भी पहुंच गई और आशिक मंडल से शादी भी कर ली। लेकिन जैसे ही पुलिस को सूचना मिली की बांग्लादेश से एक लड़की बिना पासपोर्ट के आई है तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे अब वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी की जा रही है। सुंदरबन के जंगल 10 हजार वर्ग किमी के क्षेत्र में हैं। जो भारत और बांग्लादेश के बीच में हैं। 60 प्रतिशत हिस्सा बांग्लादेश और 40 प्रतिशत हिस्सा भारत के बंगाल से सटा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कृष्णा के पास भारत में रहने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। इसलिए उसे बांग्लादेश सीमा पर अधिकारियों के हवाले किया जाएगा। हालांकि, इस बात के बाद कृष्णा के पति आशिक मंडल काफी उदास हो गए हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें।

Tags:    

Similar News