क्रिसमस और नए साल के जश्न पर लगी Omicron की नजर, कई राज्यों में लगी तमाम पाबंदियां
देश में कोरोना के नए वेरिएंट Omicron वेरिएंट की दहशत को भांपते हुए, केंद्र और राज्य सरकारों ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं और सभी प्रतिबंधों को लागू किया है।;
देश में कोरोना के नए वेरिएंट Omicron वेरिएंट की दहशत को भांपते हुए, केंद्र और राज्य सरकारों ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं और सभी प्रतिबंधों को लागू किया है। महाराष्ट्र सरकार ने क्रिसमस (Christmas) और नए साल (New Year) की पार्टियों पर रोक लगा दी है, तो वही मध्य प्रदेश के बाद अब हरियाणा, गुजरात, यूपी समेत अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है। आइए जानते हैं किन राज्यों ने किस तरह की पाबंदियां लगाई हैं।
केंद्र द्वारा ओमिक्रॉन को लेकर दी गई चेतावनी के बाद राज्य सरकारों ने सख्ती शुरू कर दी है। आइए जानते हैं किन राज्यों ने किस तरह की पाबंदियां लगाई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार ने ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में क्रिसमस और नए साल के जश्न पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही दिल्ली में रेस्टोरेंट और बार अब कुल क्षमता के 50 फीसदी के साथ खुलेंगे।
वही ओमिक्रॉन की सबसे ज्यादा चपेट में आने वाला राज्य बना महाराष्ट्र में अब सार्वजनिक स्थानों पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक 5 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार ने विवाह कार्यक्रम के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। बंद जगहों पर होने वाली शादियों में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। यदि विवाह समारोह खुले मैदान में हो तो मेहमानों की संख्या 250 से अधिक नहीं हो सकती।
तो वही हरियाणा सरकार ने भी राज्य में रात का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। हालांकि सरकार ने लोगों को क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने का मौका दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हरियाणा 1 जनवरी, 2022 से राज्य में रात का कर्फ्यू लागू करेगा। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा।
साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर 25 दिसंबर से रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। पूरे राज्य में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके साथ ही सरकार ने शादी जैसे सामूहिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी सीमित कर दी है। वही ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गुजरात सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है।
सरकार ने शुक्रवार को अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में रात के कर्फ्यू को 25 दिसंबर से रात 11 बजे से बढ़ाकर सुबह 5 बजे करने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'हम रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो और कदम उठाए जाएंगे।