One Rupee Clinic की मदद से महिला ने रेलवे स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर की तस्वीर

मुंबई में पनवेल रेलवे स्टेशन पर वन रुपया क्लीनिक योजना के तहत एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है।;

Update: 2019-11-21 09:26 GMT

महाराष्ट्र के मुंबई में पनवेल रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रेलवे डॉक्टरों की टीम ने वन रुपया क्लीनिक की मदद से महिला की डिलीवरी की। रेलमंत्री ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय रेलवे ने एक रुपया क्लीनिक के डॉक्टरों और स्टाफ की मदद से मुंबई में नेरुल से पनवेल के बीच प्रेग्नेंट महिला की डिलीवरी की। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। 

आगे लिखा कि एक रुपया क्लीनिक यात्रियों के लिए एक मददगार मुहीम बन रही है। कई बार लोगों का इस योजना को लाभ मिला है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब महिला नेरुल से पनवेल जा रही थी तभी उसे प्रसव का दर्द उठने लगा। इसी दौरान स्टेशन पर महिला को वन रुपया क्लीनिक के डॉक्टरों से मिली और उन्होंने रेलवे स्टेशन पर ही महिला की डिलीवरी करवा दी।

फिलहाल, महिला और बच्चा दोनों ठीक हैं। बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर ने रेलवे स्टेशन पर एक फोटो खींची और साथ में मां भी नजर आईं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News