भारत को अमेरिका से मिलने वाले हैं नए विमान, हंटर नाम से है मशहूर

भारती-चीन तनाव के बीच भारत को अमेरिका से हंटर नाम से मशहूर P-8i विमान मिलने वाले हैं। जानकारी मिल रही है कि हिंद महासागर और अरब सागर में ये चीनी पनडुब्बियों के खिलाफ बेहतरीन हथियार साबित हो सकता है।;

Update: 2020-09-24 08:38 GMT

भारती-चीन तनाव के बीच भारत को अमेरिका से हंटर नाम से मशहूर P-8i विमान मिलने वाले हैं। जानकारी मिल रही है कि हिंद महासागर और अरब सागर में ये चीनी पनडुब्बियों के खिलाफ बेहतरीन हथियार साबित हो सकता है। बता दें कि इन विमानों की तैनाती गोवा के हंसा नेवल बेस में की जाएगी।

चीनी-पाकिस्तानी युद्धपोतों का करेगा खात्मा

इस विमान के बारे में जानकारों का मानना है कि ये हिंद महासागर और अरब सागर में चीन और पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत हथियार बनेगा। इस विमान को कई नई तकनीकों से लैस किया गया है। हालांकि भारतीय सेना के बेड़े में 8 P-8 विमान पहले से शामिल हैं। लेकिन P-8i को कई नई तकनीकों और हथियारों से लैस किया गया है।

इन हथियारों से लैस होगा हंटर

बता दें कि अमेरिकी हंटर में कई नए हथियार मौजूद होंगे। इनमें मार्क-54 तारपीडो, मार्क-84 डेप्‍थ चार्ज और घातक बमों को शामिल किया गया है। इस विमान की खासियत में इसकी स्पीड को भी शामिल किया जा सकता है। बता दें कि इस विमान की स्पीड 789 किमी प्रतिघंटा होगा और यह 1200 मील रेंज तक वार कर सकता है। साथ ही इसमें ऐसी तकनीकों को भी शामिल किया गया है जिससे दूर तक नजर रखने में आसानी होगी।

Tags:    

Similar News