Padma Award 2020: जानें किस कैटेगरी में कितने पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, कब मिलेगा पद्म पुरस्कार

26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया है। पद्म पुरस्कारों में 7 लोगों को पद्म विभूषण और 16 लोगों को पद्म वभूषण देने का एलान किया गया है।;

Update: 2020-01-25 16:50 GMT

26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया है। पद्म पुरस्कारों में 7 लोगों को पद्म विभूषण और 16 लोगों को पद्म भूषण दिया जाएगा।

वहीं अलग अलग क्षेत्र से 118 लोगों को पद्मश्री अवार्ड के लिए चुना गया है। पद्म पुरुस्कार देश का सर्वोच्च पुरस्कार हैं। यह अवार्ड देश के प्रसिद्ध लोगों को उनके कार्य और देश के विकास में उनके योगदान के आधार पर दिया जाता है।

12 व्यक्तियों को मरणोपरांत मिलेगा पुरस्कार

पद्म अवार्ड में 12 ऐसे शख्स शामिल हैं जिन्हे मरणोपरांत यह अवार्ड दिया जा रहा है। इस सूची में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का नाम शामिल है। इसमें बिहार के जॉर्ज फर्नांडेस और बांग्लादेश के पूर्व सेवा अधिकारी सैयद मुअज़्ज़म अली का नाम भी शामिल है। 

पद्म अवार्ड पाने वालों की सूची में 18 लोग NRI/PIO/OCI शामिल है। वहीं 34 महिलाऐं शामिल है जिसमें टीवी प्रोडूसर एकता कपूर, कंगना रनौत और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु आदि का नाम शामिल है। 

कब मिलेगा पद्म अवार्ड 2020

पद्म अवार्ड के लिए नामित हस्तियों को यह अवार्ड हर साल मार्च/अप्रैल में दिया जाता है। पद्म अवार्ड 2020 भी भारत के राष्ट्रपति द्वारा मार्च/अप्रैल दिया जाएगा। पद्म अवार्ड के लिए समारोह राष्ट्रपति भवन में ही आयोजित होता है। जहां नामित व्यक्तियों को अवार्ड से सम्मानित किया जाता है और जिनको यह अवार्ड मरणोपरांत मिल रहा होता है उनके बिहाफ पर परिवार के अन्य सदस्य को अवार्ड दिया जाता है। 



 

Tags:    

Similar News