खाने को नहीं दाने, इमरान चले भुनाने- हालत हुई बुरी

जम्मू कश्मीर से धारा 370 और धारा 35 A खत्म करने के बाद से पाकिस्तान में बौखलाहट मच गई है, एक तरफ जहां पाकिस्तान की संसद में इस मुद्दे पर सांसद एक दूसरे को गाली देते नजर आये, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी सरकार भारत से अपने व्यपारिक संबंध खत्म कर अपने पैर पर खुद ही कुल्हाड़ी मार रही है...;

Update: 2019-08-11 18:58 GMT

कहते हैं गरम माहौल में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए, ऐसा करने से फायदे की संभावना से ज्यादा नुकसान होने के चांस ज्यादा रहते हैं। ऐसा ही कुछ हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ भी है। इमरान सरकार भारत के खिलाफ एक के बाद एक फैसले लेते चली जा रही है। अब सवाल उठता है कि इन फैसलो से नुकसान किसका है ?

पाकिस्तान के वर्तमान हालात से हर कोई वाकिफ है। कर्ज में डूबे मुल्क की स्थिति एकदम डमाडोल हो चली है। भारत से व्यापारिक संबंध तोड़ने से उसने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। इसके पीछे का कारण यह है कि भारत की निर्भरता पाकिस्तान पर बहुत कम है।

वहीं पाकिस्तान की ज्यादातर जरूरत भारत से ही पूरी होती है। प्याज, टमाटर समेंत कई केमिकल्स वह भारत से ही लेता था क्योंकि दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत से उसे ये सस्ता पड़ता था। पर भारत से दुश्मनी जाहिर करने के लिए उसने ये रोक दिया।

भारत में पाकिस्तान ने अपने फलो का बड़ा बाजार बना लिया था। पाकिस्तानी आमों को यहां काफी पसंद किया जाता है। एक आंकड़े के मुताबिक 2017 में ही भारत ने पाकिस्तान से करीब 63 करोड़ के आम खरीदे थे। ये आम कश्मीर और दिल्ली की मंडियों में बिकते थे।

इसी साल फरवरी महीने में पुलवामा में हुए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने वाली वस्तुओं पर 200 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगा दी थी। जिसके बाद दोनों देशों के व्यापार में करीब 92 फीसदी की गिरावट आई थी। विशेषज्ञों की माने तो इससे पाकिस्तान को खासा नुकसान हो रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News