पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया।;
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती (Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा में 25 सितंबर 1916 को जन्में पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) जयंती की आज 105वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर देश पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत तमाम दिग्गजों ने उन्हें नमन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्हें कोटिशः नमन।
अमित शाह के अलाव भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया किया। उपराष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रवादी राजनैतिक विचारक और कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर उनकी पावन स्मृति को सादर प्रणाम! आपके एकात्म मानवतावाद का उद्देश्य अंत्योदय था।
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील आर्थिक विचार के प्रणेता एवं अंत्योदय के लिए आजीवन काम करने वाले 'महामानव' पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन। सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देता है। उनके विचार और दर्शन भारत की आने पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।
अनुराग ठाकुर प्रखर राष्ट्रवादी और युगपुरुष ,एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे प्रेरणापुंज व पथ प्रदर्शक श्र्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर कोटिशः नमन। बता दें कि इन दिग्गजों के अलावा भी देश के विभिन्न दलों के नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर उन्हें याद किया है।