संसद सत्र: राज्यसभा में गृह मंत्रालय का बयान, पिछले 6 महीने में भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं

संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में भारत चीन सीमा पर घुसपैठ को लेकर गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है।;

Update: 2020-09-16 06:43 GMT

संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में भारत चीन सीमा पर घुसपैठ को लेकर गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है। भारत और चीन के बीच लगभग 2 महीने से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में राज्यसभा में गृह मंत्रालय ने कहा कि पिछले 6 महीने में भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में एक बयान जारी कर कहा कि बीते 6 महीने के अंदर भारत चीन सीमा पर किसी भी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है। राज्यसभा में एक सांसद ने भारत चीन सीमा पर घुसपैठ को लेकर सवाल किया था। 



जिसके जवाब में गृह मंत्रालय ने जवाब दिया कि चीन सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ ना होने की बात कही गई है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल का उल्लंघन सीमा पर लगातार हो रहा है। आगे कहा कि यहां तक कि दोनों देशों के बीच लद्दाख में गतिरोध जारी है।

वहीं दूसरी तरफ भारत और चीनी सैनिकों ने सितंबर की शुरुआत में पैंगोंग झील पर 100-200 राउंड फायर की थी। सूत्रों का कहना है कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों रोकने के लिए कदम उठाया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने 10 सितंबर को मास्को में मुलाकात की और लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव को रोकने पर सहमत हुए। 

Tags:    

Similar News