Mausam Ki Jankari: गर्मी और लू से मिलेगी राहत, मानसून आया नजदीक

Mausam Ki Jankari: देश के कई राज्यों में मौसम (Weather) के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कई राज्यों में बारिश हो रही है, तो कही पर लू की वजह से लोगों को परेशानी परेशानी उठानी पड़ रही है। मानसून ने भी रफ्तार पकड़ी है। आइए जानते हैं मानसून पर ताजा अपडेट...;

Update: 2023-06-20 04:06 GMT

Weather Today: देश के कई राज्यों में मौसम (Weather) के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। किसी राज्य में बारिश ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। वहीं, कहीं पर भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली (Delhi) में बीते सोमवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में 25 जून तक हल्की बारिश जारी रहने की उम्मीद है। उत्तर भारत के राज्य दिल्ली, यूपी, हरियाणा (Haryana) समेत अन्य में लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आईएमडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार जताए हैं और पूर्वी यूपी में लू (Heat Wave) को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी कर दिया है। चक्रवात बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) का असर राजस्थान (Rajasthan) में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में 21 जून तक बारिश होने के आसार है। साथ ही, चक्रवात की वजह से राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं, असम राज्य में भी बारिश लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। इस समय असम में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ आने की संभावना है।

मॉनसून पर ताजा अपडेट

आईएमडी के अनुसार, मॉनसून (Monsoon) कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, बंगाल, झारखंड, बिहार, और सिक्किम में कुछ आगे की तरफ बढ़ा है। बता दें कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर दक्षिण भारत के कुछ और भागों में व उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आगे की तरफ बढ़ने की संभावना है। बिपरजॉय तूफान के रफ्तार पकड़ने की वजह से मॉनसून की रफ्तार में पहले से तेजी आई है।

Also Read: Mausam Ki Jankari: मौसम का अनोखा मिजाज, कहीं हीटवेव तो कही बारिश

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, असम, पश्चिम बंगाल, और सिक्किम में बारिश के आसार है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी राहत की बारिश लोगों को भिगोएगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 

Tags:    

Similar News