चुनाव 2019: सांप के साथ फोटो खिंचवाने पर प्रियंका गांधी फंसी, चुनाव आयोग जाएगा PETA
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दौरे के दौरान कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी को सांप के साथ फोटो खींचवाना महंगा पड़ गया।;
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दौरे के दौरान कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी को सांप के साथ फोटो खींचवाना महंगा पड़ गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांप के साथ फोटो खिंचाने पर प्रियंका गांधी के खिलाफ पेटा संस्था चुनाव आयोग जाएगा। रायबरेली में प्रचार के दौरान प्रियंका ने सपेरों से मुलाकात की थी।
मुलाकात के दौरान सपेरों से बातचीत के दौरान प्रियंका ने एक सांप को अपने हाथों में उठाया और उसके साथ फोटो खिंचवाई। जिसके बाद पेटा संस्था ने फैसला किया है कि वो इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगा।
बता दें कि प्रियंका गांधी आज से रायबरेली के दो दिनों के दौरे पर हैं। इन दो दिनों में वो रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं से जगह जगह मुलाकात करेंगी और जनसभाओं को संबोधित भी करेंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App