Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला 9 फरवरी से शुरू हुआ था। 8 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल 86.95 और डीजल 77.13 रुपये प्रतिलीटर था।;

Update: 2021-02-27 05:16 GMT

भारत में पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) के दामों ने आम आदमी को रुलाने पर मजबूर कर दिया है। तीन दिन की राहत के बाद आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोचरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल पर 24 पैसे और डीजल पर 15 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 91.19 और डीजल 81.47 रुपये प्रतिलीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 97.47 रुपये में मिल रहा है। 

जानिए अपने शहर का रेट प्रतिलीटर में

शहर            पेट्रोल          डीजल

दिल्ली-        91.19         81.47

मुंबई-          97.57         88.60

कोलकाता-    91.35        84.35

चेन्नई-        93.17         86.45

बेंगलुरु-        94.22        86.37

पटना-          93.48        86.73

लखनऊ-       81.85        81.85

भोपाल-        89.76        89.76

रांची-           88.54         86.12

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला 9 फरवरी से शुरू हुआ था। 8 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल 86.95 और डीजल 77.13 रुपये प्रतिलीटर था। लेकिन अब यानी 27 फरवरी को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 91.19 रुपये है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत 81.47 रुपये हो गई है।

क्रूड ऑयल की वजह से महंगा हुआ ईंधन 

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में कहा था, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की बढ़ती कीमतों के कारण देश में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। वहीं, धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों की तरफ से लगाए जाने वाले टैक्स की ओर भी ध्यान दिलाया था।

Tags:    

Similar News