राहुल गांधी पर रेलमंत्री पीयूष गोयल का पलटवार, कहा राफेल मुद्दे पर ही लड़ लें 2024 का चुनाव
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के राफेल मुद्दे के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि हम राहुल गांधी को 2024 का चुनाव राफेल मुद्दे पर ही लड़ने का न्योता देते हैं।;
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के राफेल मुद्दे के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि हम राहुल गांधी को 2024 का चुनाव राफेल मुद्दे पर ही लड़ने का न्योता देते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे में आर्थिक गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
राहुल गांधी ने किया था ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए आरोप लगाया था कि राफेल की खरीद में आरोप लगाया था कि इसकी खरीद में भारतीय खजाने से पैसे चुड़ाए गए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि महात्मा गांधी ने कहा है - मार्ग कई हैं लेकिन सत्य केवल एक हैं।
पीयूष गोयल के किया पलटवार
पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी लगातार अपने पिता के पापों को धोने का प्रयास करते रहते हैं। इसलिए वो लगातार राफेल मुद्दे पर आरोप लगाते रहते हैं। इससे पार्टी को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खुद ही अपना विनाश चाहता हो तो शिकायत करने वाले हम कौन होते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें राफेल मुद्दे पर ही चुनाव लड़ने के लिए न्योता देता हूं।
Many of @RahulGandhi's Congress colleagues confide in private that Rahul's obsession with Rafale to wash off his father's sins is damaging the party. But if someone is wanting to self-destruct, who are we to complain? We invite him to fight 2024 elections on Rafale :) https://t.co/5eAmuvGQHf
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 22, 2020