पीयूष गोयल का पलटवार, कहा- अपनी विफलताओं पर चिंतन करें डॉ. मनमोहन सिंह..

पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने पूछा कि डॉ. मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) क्यों एक मजबूत अर्थव्यवस्था और ईमानदार सरकार नहीं दे पाए।;

Update: 2019-10-17 10:00 GMT

अर्थव्यवस्था (Economy) को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) की ओर से दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने पलटवार किया है। गोयल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को अपनी विफलताओं पर चिंतन करना चाहिए। क्यों वह एक मजबूत अर्थव्यवस्था को नहीं बनाए रख सके और ईमानदार सरकार दे पाए। क्यों वह इतने असहाय थे कि उन्हें 10 जनपथ से आदेशों का पालन करना पड़ा। उनकी खुद फैसले लेने की कोई क्षमता नहीं थी।

बता दें कि इससे पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा जिस बहुप्रचारित डबल इंजन मॉडल ऑफ गवर्नेंस पर वोट मांगती है, पूरी तरह से विफल रहा है। महाराष्ट्र ने आर्थिक मंदी के कुछ सबसे बुरे प्रभावों का सामना किया है। महाराष्ट्र की विनिर्माण विकास दर में लगातार चौथे साल गिरावट दर्ज की गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News