रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 'सरबत दा भल्ला एक्सप्रेस' को दिखाई हरी झंडी, जानें इसकी खासियत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ हर्षवर्धन औत हरसिमरत कौर बादल ने 'सरबत दा भल्ला एक्सप्रेस' ट्रेन को रवाना किया;

Update: 2019-10-04 03:11 GMT

रेल मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्रियों हर्षवर्धन समेत हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 'सरबत दा भल्ला एक्सप्रेस' ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है।

नई दिल्ली-लुधियाना इंटरसिटी को अब सरबत दा भल्ला एक्सप्रेस के नाम से जाना जाएगा। जो पंजाब के लोहियां खास तक जाएगी। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली से कटरा चलने वाली मेक इन इंडिया वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया गया। यहां गृहमंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाई थी। 

ये है खासियतें

जानकारी के लिए बता दें कि रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली-लोहियन खास-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम बदलकर सरबत दा भला एक्सप्रेस रखने का फैसला किया। इस ट्रेन का किराया भी कम होगा।

इंटरसिटी वाला ही इसका टाइम रहेगा। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के भी कोच होंगे।, इसके अलावा जनरल टिकट वाले भी यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली से लुधियाना के बीच यह 12 स्टेशनों पर ब्रेक लेगी।

इस ट्रेन को गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश उत्सव समारोह पर स्पेशल चलाया जाएगा। यह ट्रेन आज पहली बार सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगा। जहां इस ट्रेन का पारंपरिक स्वागत होगा। इस फैसले पर हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News