BRICS Summit: साउथ अफ्रीका के अखबार ने चंद्रयान-3 की खबर को टॉप पर रखा, PM Modi ने कही ये बात

पीएम मोदी ने आज गुरुवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर भी चर्चा की।;

Update: 2023-08-24 09:29 GMT

PM Modi BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज गुरुवार को जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की सफलता पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस सफलता को मानवता के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए उपलब्धि है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसके लिए मैं अपने वैज्ञानिकों और देशवासियों की ओर से आपका शुक्रिया अदा करता हूं।

भारत की सफलता को दुनियाभर के प्रमुख अखबारों ने शीर्ष स्थान दिया है। जोहान्सबर्ग से पीएम मोदी की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह दक्षिण अफ्रीका का एक अखबार पढ़ रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तस्वीर को शेयर किया है। दक्षिण अफ्रीका के 'द स्टार' अखबार की हेडलाइन में लिखा है कि भारत के मोदी दुनिया से बाहर।

ब्रिक्स की बैठक में चर्चा पर भारत का पक्ष रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स के विस्तार पर साथी देशों में सहमति बनी है। ब्रिक्स में छह देशों को स्थायी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इसके विस्तार पर भारत ने पूरा समर्थन दिया है।

Tags:    

Similar News