बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम मोदी का संबोधन, बोले- अब हमें महामारी की बेहतर समझ, भारतीय वैज्ञानिकों पर है गर्व
रत को हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है। मैं अपने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स, डॉक्टरों, नर्सों को सलाम करता हूं, जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, उन लोगों को जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है मैं उनके प्रति शोक व्यक्त करता हूं।;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को शुभकामनाए दीं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा ग्रह कोविड-19 के बाद पहले जैसा नहीं रहेगा। अब हमें महामारी की बेहतर समझ है। हमारे पास वैक्सीन है। भारत को हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है। मैं अपने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स, डॉक्टरों, नर्सों को सलाम करता हूं, जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, उन लोगों को जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है मैं उनके प्रति शोक व्यक्त करता हूं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मौसम का मिजाज बदल रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, नदियां और जंगल खतरे में हैं। हम अपने ग्रह को घायल नहीं रहने दे सकते। भगवान बुद्ध ने जीने के तरीके और प्रकृति मां के सम्मान पर जोर दिया। भारत उन कुछ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है जो पेरिस के लक्ष्यों को पूरा करने की राह पर हैं।
जेपी नड्डा ने देशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं
बता दें कि आज वैशाख पूर्णिमा है। यानी आज ही के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डे ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। जेपी नड्डा ने लिखा कि सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध ने अपने तप, ज्ञान तथा दर्शन से संपूर्ण विश्व को अहिंसा एवं मानवता का संदेश दिया। कोरोना के समय में मानव कल्याण के उनके महान विचार हमें निरंतर जनसेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।