पीएम मोदी एटा में बोले - महामिलावट गठबंधन की दोस्ती 23 मई को टूट जाएगी

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सभी दलों का चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा पहुंचे।;

Update: 2019-04-20 11:23 GMT

तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी दलों का चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा पहुंचे। पीएम मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की महामिलावट देश को सुरक्षित नहीं कर सकती। दो चरणों में ही सभी विपक्षियों की नींद उड़ गई है।

PM Modi Etah Rally Live Updates :  पीएम मोदी एटा 

- झूठ की राजनीति करने वाले ये लोग बिहार में अफवाह फैला रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि सामान्य वर्ग के गरीब के लिए जो 10% आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उसके बाद आरक्षण की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा, ऐसे झूठे लोगों से बचिए।

- सपा के शासन में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पूरे देश में चर्चा का विषय थी। सपा के गुंडों ने गरीबों की जमीन और उनके घरों को कब्जाने का जो अभियान चलाया था, उसने न जाने कितनों का घर बर्बाद किया।

- दलितों पर अत्याचार कौन करता था, मैं ये पूछ लूंगा तो बहन मायावती जी के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगी। उन्हें अपने 'कठिन फैसले' की फिर याद आ जाएगी। आखिर आज वोट भी तो उन्हीं अत्याचार करने वालों के लिए मांग रही हैं।

- यूपी में सरकारें बदलती थीं तो गुंडे और कब्ज़ा गिरोह भी बदलते थे। किसानों, दुकानदारों, व्यापारियों को लूटने का काम खुलेआम होता था। बुआ के समय हुआ भ्रष्टाचार और बबुआ के शासन में दलितों पर अत्याचार तो सबने देखा ही है।

- खुद को समाजवादी बताने और लोहिया जी के नाम पर राजनीति करने वालों ने गरीबों के घर बनाने की चिंता नहीं की, उनका सारा ध्यान अपना बंगाल बनाने में ही था। वो अपने बंगले को विदेशी टाइल्स और फर्नीचर से सजाने में लगे थे और टोटियां भी तो बहुत बढ़िया लगाई थीं।

- एक दोस्ती यूपी के विधानसभा चुनाव में भी हुई थी, चुनाव खत्म हुआ तो दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। अब एक और दोस्ती हुई है जिसके टूटने की तारीख 23 मई है। इस दिन बुआ-बबुआ अपनी दुश्मनी का पार्ट-2 शुरू कर देंगे। एक दूसरे को गेस्ट हाउस कांड याद दिलाने लगेंगे।

- उत्तर प्रदेश के लोग कुछ लोगों के परिवारों के निजी स्वार्थ नहीं बल्कि अपना विकास और देश का भविष्य मजबूत करने वाली सरकार चुन रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने ही मुझे सांसद बनाया, उत्तर प्रदेश ने ही मुझे पीएम बनाया इसलिए मुझे यहां के लोगों के इस फैसले पर गर्व है।

- महामिलावट वाले वोटरों को कम आंक रहे थे, ये सोचते थे कि देश के वोटरों के वही ठेकेदार हैं। लेकिन लोगों ने उनकी इस सोच को ही खूंटी पर टांग दिया है।

- उत्तर प्रदेश को जात-पात में तोड़कर अपनी राजनीति चमकाने वाले ये भूल गए कि जब बात देश की सुरक्षा और विकास की आती है, तो समाज को बांटने वाली ताकतों को उत्तर प्रदेश मुंहतोड़ जवाब देता है।

- सपा, बसपा और कांग्रेस की महामिलावट देश को सुरक्षित कर सकती है क्या? ये काम सिर्फ मोदी नहीं करेगा, आपका एक-एक वोट करेगा। दुश्मनों से देश की रक्षा हो या भ्रष्टाचार व बिचौलिए से देश को बचाना हो, हमारे लिए यही राष्ट्रभक्ति है

- इस बार का चुनाव देश का दम दिखाने वालों, दमदार देश बनाना वालों और देश को बांटने वालों, कमजोर सरकार बनाने का सपना देखने वालों के बीच है। जो पहली बार वोट दे रहे हैं, वो 5 साल के लिए सरकार नहीं बल्कि भारत के लिए 21वीं सदी कैसी होगी इसका फैसला करने वाले हैं।

- पहले दो चरणों के चुनाव के बाद जो रुझान आए हैं उससे विपक्षियों की नींद उड़ गई है, पहले दो चरणों में एक तरफ समर्थन दिख रहा है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News