Pm Modi Bengal : ममता बनर्जी ने बोलने से किया इनकार, पीएम मोदी बोले- नेताजी बनाने वाली बंगाल की धरती को नमन
Pm Modi Bengal : पश्चिम बंगाल में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। आठ किमी लंबी पदयात्रा के बाद ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं हैं।;
Pm Modi Bengal : पश्चिम बंगाल में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। अभी पीएम मोदी कोलकाता पहुंचे हैं। 3.30 बजे पीएम मोदी का भी नेताजी भवन में कार्यक्रम है। पीएम नेताजी का सिक्का भी जारी करेंगे। आठ किमी लंबी पदयात्रा के बाद ममता बनर्जी भाजपा पर जमकर बरसीं हैं।
Pm Modi Latest Updates:
पीएम मोदी का भाषण
पीएम मोदी के मंच पर आते ही जय श्री राम के नारे लगे। आज कोलकाता में आना मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला क्षण है। बचपन से जब भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का नाम सुना, मैं किसी भी स्थिति-परिस्थिति में रहा, इस नाम से एक नई ऊर्जा से भर गया। आज कोलकाता में आना मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला क्षण है। बचपन से जब भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का नाम सुना, मैं किसी भी स्थिति-परिस्थिति में रहा, इस नाम से एक नई ऊर्जा से भर गया। मैंने अनुभव किया है कि नेताजी का नाम सुनते ही हर कोई कितनी ऊर्जा से भर जाता है। नेताजी के जीवन की ऊर्जा जैसे उनके अंतर्मन से जुड़ गई है। उनकी ऊर्जा, आदर्श, तपस्या, त्याग देश के हर युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैं नेता जी की 125वीं जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उन्हें नमन करता हूं। मैं आज बालक सुभाष को नेताजी बनाने वाली, उनके जीवन को तप, त्याग और तितिक्षा से गढ़ने वाली बंगाल की इस पुण्यभूमि को भी नमन करता हूं।
ममता बनर्जी का भाषण
ममता बनर्जी ने कहा कि किसी का अपमान करना ठीक नहीं, बुलाकर बेइज्जत करना ठीक नहीं, सरकारी कार्यक्रम की मर्यादा होती है, निमंत्रण के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया। ममता बनर्जी के मंच पर जाते ही जय श्री राम के नारे लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित प्रदर्शनी में पहुंचे। जहां उनके साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।
विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी, नेताजी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल लाइब्रेरी में कलाकारों और प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।
नेशनल लाइब्रेरी पहुंचे पीएम मोदी
कोलकाता पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी भवन का दौरा किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में नेशनल लाइब्रेरी का दौरा किया। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मांग की है कि देश में चार राजधानियां होनी चाहिए। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा 'मेरा मानना है कि भारत में 4 राजधानियां होनी चाहिए। अंग्रेजों ने पूरे देश पर कोलकाता से शासन किया। हमारे देश में केवल एक ही राजधानी क्यों होनी चाहिए।
इससे पहले नेताजी की जयंती पर टीएमसी सुप्रीमो ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने को लेकर भापजा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'हमने आज 'देशनायक दिवस' मनाया है। रवींद्रनाथ टैगोर ने नेताजी को 'देशनायक' कहा था। ये 'पराक्रम' क्या है?' सीएम ने साथ ही कहा कि जब नेताजी ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया, तो उन्होंने गुजरात, बंगाल, तमिलनाडु के लोगों सहित सभी को साथ लिया।
वह अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति के खिलाफ खड़े थे। आठ किमी लंबी पदयात्रा के बाद ममता बनर्जी भाजपा पर जमकर बरसीं हैं। उन्होंने पहले पदयात्रा में शामिल होने के लिए सभी लोगों का शुक्रिया किया। नेताजी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि भाजपा लोगों को बांटना चाहती है। मेरी लड़ाई देश के लिए है। ममता बनर्जी ने 8 किमी लंबी पदयात्रा पूरी कर ली है। अब थोड़ी देर में ममता यहां मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाली हैं।
वहीं दोपहर 3.30 बजे पीएम मोदी का भी नेताजी भवन में कार्यक्रम है।नेता जी के नाम पर बंगाल में सियासी संग्राम जारी है। कोलकाता में ममता की पदयात्रा जारी है। वहीं थोड़ी देर में पीएम मोदी भी बंगाल पहुंचेंगे। वहीं पीएम पराक्रम दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज दिन भर बंगाल में सियासी सरगर्मी यूं ही चलती रहेगी।
वहीं प्रोफेसर डाॅ.अनिता बोस सुभाष चंद्र बोस की बेटी ने कहा कि 124 साल पहले भारत के सबसे प्रसिद्ध बेटे, मेरे पिता नेताजी सुभाष चंद्र बोस का कटक में जन्म हुआ था। भारत की केंद्र और राज्य सरकारों ने उनके जन्म के 125 वर्षाें बाद उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया, इस फैसले के लिए आपका धन्यवाद।