PM Modi Birthday: विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में भाजपा, सीएम योगी बोले- प्रभु श्रीराम आपको लंबी उम्र दे, इन नेताओं ने भी दी जन्मदिन की बधाई

सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत विपक्षी दलों के नेता भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ;

Update: 2021-09-17 04:13 GMT

Pm Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन (Pm Modi 71st birthday) है। राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक संगठनों के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सेवा और समर्पण अभियान चला रही है। सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Presedent Ram Nath Kovind), उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, राज्यों के मुख्यमंत्रियों (Cm's) समेत विपक्षी दलों के नेता भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड ने दी हार्दिक बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर 'अहर्निशं सेवामहे' की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें। वहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा की हैप्पी बर्थडे मोदी जी। 

प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत' की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। आजीवन माँ भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे। 

विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में भाजपा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। आज भाजपा देश में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। पार्टी एक दिन में 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का पहला या दूसरा डोज लगाकर कीर्तिमान रचना चाहती है। 

Tags:    

Similar News