PM Modi Birthday Special: पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन से पहले आज से शुरू हुआ भाजपा का 'सेवा सप्ताह', जानें पूरा कार्यक्रम

PM Modi Birthday Special: भारतीय जनता पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार 17 दिसंबर 2020 को 70वां जन्मदिन मनाएंगे। पीएम के जन्मदिन को लेकर भाजपा आज 14 सितंबर से सेवा सप्ताह की शुरुआत कर रही है।;

Update: 2020-09-14 10:03 GMT

PM Modi Birthday Special: भारतीय जनता पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार 17 दिसंबर 2020 को 70वां जन्मदिन मनाएंगे। पीएम के जन्मदिन को लेकर भाजपा आज 14 सितंबर से सेवा सप्ताह की शुरुआत कर रही है। जो 20 सितंबर तक चलाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी आज 14 सितंबर से उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से सेवा सप्ताह मनाने की शुरूआत कर रही है। इस दौरान देशभर में पार्टी कार्यक्रम आयोजित होंगे, जो पूरे सप्ताह तक चलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दादरी विधानसभा के गांव छपरौली से इस कार्यक्रम की शुरूआत करेगी।

भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह दिवस

जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक पार्टी की तरफ से कोई कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन सेवा सप्ताह के दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। जरूरतमंदों को राशन से लेकर हर तरह की सहायता देंगे।

वहीं दूसरी तरफ पीएम के जन्मदिन को मनाने के लिए मध्य प्रदेश की भाजापा ने भी खास तैयारियां शुरू कर दी है। यहां भी सेवा सप्ता के दौरान 70 खास कार्यक्रम किए जाने की घोषणा की गई है। हर मंडल में 70 दिव्यांगों को मदद दी जाएगी।

पीएम मोदी के नाम है ये रिकॉर्ड

पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वो एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। लेकिन उन्होंने साबित किया है कि सफलता का जाति, पंथ या किसी व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने यह पद संभाला और उनकी मां जिंदा हैं। वो लोकसभा में वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और अपनी पार्टी के लिए एक रणनीतिकार के रूप में माने जाते हैं। 2014 से वह भारत के प्रधानमंत्री हैं और इससे पहले उन्होंने 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभाला था।  

Tags:    

Similar News