Mizoram Elections: वीडियो संदेश भेजकर पीएम मोदी ने किया प्रचार, बोले- साथ दीजिए अद्भुत सपने को करेंगे साकार

Mizoram Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए वीडियो संदेश भेजकर प्रचार किया है। उन्होंने मिजोरम के लोगों से बीजेपी का समर्थन करने का अनुरोध किया है।;

Update: 2023-11-05 10:54 GMT

Mizoram Elections: मिजोरम में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए आज रविवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, राज्यों में कुल 40 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। ऐसे में पीएम मोदी ने मिजोरम के लोगों को वीडियो संदेश भेजकर प्रचार किया। वीडियो में उन्होंने मिजोरम के लोगों से बीजेपी का साथ देने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने कहा है कि प्रदेश के लोगों के अद्भुत सपने को पूरा करेंगे।

'मिजोरम में सभी क्षेत्रों में आई क्रांति' 

मिजोरम विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने का काम किया है। मिजोरम प्रकृति और संस्कृति वाला राज्य है। मिजोरम में वैश्विक पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब बुनियादी ढांचे में सुधार होता है, तो यह व्यापार, प्रतिभा और पर्यटन में मदद करता है। बुनियादी ढांचा निवेश, उद्योग और आय लाता है और अवसर भी पैदा करता है। मिजोरम की मेरी पिछली यात्राओं में से एक के दौरान, मैंने परिवहन द्वारा परिवर्तन के लिए काम करने का वादा किया था, तब से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के काम के कारण सभी क्षेत्रों में एक क्रांति आई है।

वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा एक अद्भुत मिजोरम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मिजोरम की मेरी पिछली यात्राओं में से एक के दौरान, मैंने परिवहन द्वारा परिवर्तन के लिए काम करने का वादा किया था। तब से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के काम के कारण सभी क्षेत्रों में एक क्रांति आई है।

वादे को पूरा किया- PM

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मैंने मिजोरम की अपनी पहले की यात्रा में वादा किया था कि ट्रांसपोर्टेशन द्वारा बदलाव लाऊंगा। इसके बाद हर क्षेत्र में बदलाव हुए हैं। रेलवे में जो काम आजादी के बाद से 70 साल में नहीं हुए, वो बीते 9 साल में हुए। हमने मिजोरम को ब्रॉडगेज नेटवर्क से जोड़ा। हम नए ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट पर 8500 करोड़ रुपए से अधिक निवेश कर रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने ऐसे समय पर मिजोरम की जनता को संबोधित किया जब चुनाव का आखिरी दिन है। 

ये भी पढ़ें:- Assembly Elections 2023: मिजोरम में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, बीजेपी और कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

Tags:    

Similar News