Gaganyaan Mission: अब चांद पर भारत भेजेगा इंसान, PM Modi ने की गगनयान मिशन की समीक्षा बैठक

Gaganyaan Mission: पीएम मोदी ने आज गगनयान मिशन की तैयारियों को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 2040 तक चांद पर भारतीय को भेजने का लक्ष्य रखना चाहिए। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...;

Update: 2023-10-17 10:35 GMT

Gaganyaan Mission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गगनयान मिशन की तैयारियों का आकलन करने और देश के अंतरिक्ष प्रयासों के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की है। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा कि भारत को 2040 तक चंद्रमा पर एक आदमी भेजने और 2035 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का टारगेट रखना चाहिए। इतना ही नहीं, मंगल लैंडर पर काम करने के लिए भी कहा।

मीटिंग के दौरान क्या-क्या हुआ

अंतरिक्ष विभाग ने गगनयान मिशन का एक खाका पेश किया, जिसमें मानव-रेटेड लॉन्च वाहनों और सिस्टम योग्यता सहित अब तक विकसित विभिन्न तकनीकों को उजागर किया गया। साथ ही, यह नोट किया गया कि ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल (HLVM3) के तीन मानवरहित मिशनों सहित लगभग 20 प्रमुख टेस्ट की योजना बनाई गई है। क्रू एस्केप सिस्टम टेस्ट व्हीकल की पहली उड़ान 21 अक्टूबर को तय की गई है।

पीएम मोदी बोले- अब नए टारगेट तय करने चाहिए

चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन की इसरो की सफलता के बाद प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि भारत को अब नए और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने चाहिए। इनमें 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना करना और 2040 तक चंद्रमा पर पहले भारतीय को भेजना शामिल है। इस मिशन को साकार करने के लिए स्पेस एजेंसी चांद के लिए एक रोडमैप विकसित करेगा। प्रधानमंत्री ने भारतीय वैज्ञानिकों से वीनस ऑर्बिटर मिशन और मार्स लैंडर सहित अंतरग्रहीय मिशनों की दिशा में काम करने का भी आग्रह किया। भारत की क्षमताओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने अंतरिक्ष अन्वेषण में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए देश की प्रतिबद्धता की सराहना की है ।

Tags:    

Similar News