पीएम मोदी ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया, कहा- भारत टॉप 3 देशों में शामिल है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (Indian Science Congress) का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारा देश भारत स्टार्टअप के मामले में टॉप 3 देशों में शामिल है।;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को (यानी आज) 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (Indian Science Congress) का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारा देश भारत स्टार्टअप के मामले में टॉप 3 देशों में शामिल है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 तक भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 130 देशों की सूची में 81वें स्थान पर था, लेकिन वर्ष 2022 में हम 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस वर्ष की भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय 'महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी' है। पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 साल में भारत जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।
देश सेवा का संकल्प जब विज्ञान में उत्साह के साथ जुड़ जाता है तो परिणाम भी अभूतपूर्व आते हैं। मुझे विश्वास है कि भारत का वैज्ञानिक समुदाय भारत को वह दर्जा दिलाने में मदद करेगा जिसका वह 21वीं सदी में हमेशा से हकदार रहा है। पीएम ने आगे कहा, 'आज के 21वीं सदी के भारत में हमारे पास दो चीजें हैं- पहली डेटा और दूसरी टेक्नोलॉजी। ये दोनों ही भारत के विज्ञान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की ताकत रखते हैं। डेटा विश्लेषण का क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है।