मेघालय-नागालैंड में 7 और त्रिपुरा में 8 मार्च को शपथ ग्रहण, PM मोदी होंगे शामिल, ये होगा Tripura का नया CM चेहरा

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने बाद मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही त्रिपुरा को नया मुख्यमंत्री भी मिलने जा रहा है। जानें कौन है नया सीएम चेहरा...;

Update: 2023-03-04 13:20 GMT

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने बाद मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का ऐलान हो गया है। मेघालय में सात मार्च को सुबह 11 बजे और नागालैंड में दोपहर 2 बजे करीब शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही आठ मार्च को त्रिपुरा में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि इन तीनों राज्यों के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं।  

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में शानदार प्रदर्शन किया है। तीनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। त्रिपुरा में भाजपा एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में सफल हुई है। यहां बीजेपी ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की थी। वहीं, नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। जबकि मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यहां टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटें, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट, कांग्रेस को 3 सीट और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 11 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने 25 सीटें जीती हैं। बीजेपी ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है।

मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही यहां यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने 11, भाजपा ने 2, कांग्रेस ने 5 और TMC ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Tags:    

Similar News