Modi Cabinet Expansion : सिंधिया, सोनोवाल समेत 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, पढ़ें पूरा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र से आने वाले नारायण राणे ने सबसे पहले शपथ ली है, जबकि असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनेवाला ने दूसरे, सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार ने तीसरे और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चौथे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली है।;

Update: 2021-07-07 10:58 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी (Pm Modi Cabinet Expansion) कैबिनेट का शाम 6 बजे विस्‍तार शुरू हुआ। महाराष्ट्र से आने वाले नारायण राणे ने सबसे पहले शपथ ली है, जबकि असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनेवाला ने दूसरे, सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार ने तीसरे और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चौथे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन मंत्रियों को शपथ दिलाई है। 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। इस बार मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

pm narendra modi cabinet expansion live updates..

ये 15 नेता बने कैबिनेट मंत्री

1. नारायण राणे, 2. सर्बानंद सोनोवाल, 3. वीरेंद्र कुमार, 4. ज्योतिरादित्य सिंधिया, 5. आरसीपी सिंह, 6. अश्विनी वैष्णव, 7. पशुपति कुमार पारस, 8. किरण रिजिजू, 9. राजकुमार सिंह, 10. हरदीप सिंह पुरी, 11. मनसुख मंडाविया, 12. भूपेंद्र यादव, 13. पुरुषोत्तम रूपाला, 14. जी किशन रेड्डी, 15. अनुराग ठाकुर....

ये 28 नेता बने राज्य मंत्री

1. पंकज चौधरी, 2. अनुप्रिया पटेल, 3. सत्यपाल सिंह बघेल, 4. राजीव चंद्रशेखर, 5. शोभा करंदलाजे, 6. भानुप्रताप सिंह वर्मा, 7. दर्शना विक्रम जरदोश, 8. मीनाक्षी लेखी, 9. अन्नपूर्णा देवी, 10. ए नारायण स्वामी, 11. कौशल किशोर, 12. अजय भट्ट, 13. बीएल वर्मा, 14. अजय कुमार,15. देवसिंह चौहान, 16. भगवंत खुबा, 17. कपिल मोरेश्वर पाटिल, 18. प्रतिमा भौमिक, 19. डॉ. सुभाष सरकार, 20. भगवत कृष्ण राव कराड, 21. राजकुमार रंजन सिंह​​​​​, 22. डॉ. भारती प्रवीण पवार, 23. विश्वेश्वर टुडू, 24. शांतनु ठाकुर, 25. महेंद्र भाई मुंजापारा, 26. जॉन बार्ला, 27. एल मुरुगन, 28. निशीथ प्रामाणिक....

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई मंत्री पद की शपथ

* राजकुमार रंजन सिंह को राज्य मंत्री बनाया गया है।

* पश्चिम बंगाल के बांकुरा से सांसद डॉ. सुभाष सरकार को राज्य मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई।

* एनसीपी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कपिल पाटिल को राज्य मंत्री बनाया गया है।

* राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीएल वर्मा, अजय कुमार, देबू सिंह चौहान, भगवंत खुबा को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई।

* अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर और अजय भट्ट ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।

* 35 वर्षीय नीशीथ प्रमाणिक मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले सबसे युवा मंत्री बने। वे कूचबिहार सीट से लोकसभा सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले नीशीथ प्रमाणिक प्राइमरी स्‍कूल में टीचर थे। नीशीथ प्रमाणिक ने बीसीए की डिग्री हासिल की है।

* राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

* अनुप्रिया पटेल और एसपी बघेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। बघेल भी आगरा से सांसद हैं। वहीं राजीव चंद्रशेखर को बनाया गया है।

* जी  किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर का हुआ प्रमोशन किया गया है। राष्ट्रपति भवन में ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

* पंकज चौधरी ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सांसद हैं। साल 2019 में 6वीं बार लोकसभा सांसद बने हैं।

* बीजेपी के भूपेंद्र यादव ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

* मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

* हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। पुरी केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं।

* राष्ट्रपति ने अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

* एलजेपी के पशुपति पारस ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

* रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वहीं मोदी सरकार में डॉ. वीरेंद्र कुमार भी मंत्री बने।

* ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

* असम के पूर्व सीएम सर्बानंदन सोनोवाल ने मंत्री पद की शपथ ली।

* महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे  ने ली मंत्रिपद की शपथ।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति, राष्ट्रपति भवन पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। मोदी कैबिनेट में आज 43 मंत्री शपथ लेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले 14 मंत्रियों के इस्तीफे

* डॉ. हर्षवर्धन

* बाबुल सुप्रियो

* रतनलाल कटारिया

* रमेश पोखरियाल निशंक

* रविशंकर प्रसाद

* प्रकाश जावड़ेकर

* देबोश्री चौधरी

* संतोष गंगवार

* संजय धोतरे

* अश्विनी चौबे

* प्रताप सारंगी

* राव साहेब दानवे

* सदानंद गौड़ा

* थावरचंद गहलोत


ये मंत्री दे चुके हैं इस्‍तीफा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यावरण राज्‍य मंत्री बाबुल सुप्रियो, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला एवं बाल विकास राज्‍य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्‍य मंत्री संजय धोत्रे, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, केमिकल्‍स और फर्टिलाइजर्स मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा,  ग्राहक मामलों के मंत्रालय में राज्‍य मंत्री रावसाहेब दानवे अपना इस्‍तीफा सौंप चुके हैं।

ये हैं संभावित मंत्री!

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है उनमें असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल,  हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे, भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय मिश्रा और पश्‍चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर प्रमुख हैं। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, 43 नए मंत्री शपथ लेंगे।

Tags:    

Similar News