Invest Karnataka 2022: PM मोदी बोले- भारत ने करीब 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड FDI किया हासिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को निवेश कर्नाटक 2022 (Invest Karnataka 2022) के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को निवेश कर्नाटक 2022 (Invest Karnataka 2022) के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह वो जगह हैं जहां हर तरफ प्राकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (Global Investors Meet) में दुनिया के कोने से आए सभी साधियों का भारत में स्वागत है।
आपका कर्नाटक के बेंगलुरु में स्वागत है। यह वो जगह है जहां परंपरा भी है और तकनीकी भी है। उन्होंने कहा कि यह अर्थव्यवस्था (Economy) और अनिश्चितता का युग है, लेकिन सभी देश एक बात को लेकर आश्वस्त हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत है। भले ही यह वैश्विक संकट का दौर है, लेकिन दुनिया भर के विशेषज्ञ, विश्लेषक और आर्थिक विशेषज्ञ भारत को एक उज्ज्वल स्थान बता रहे हैं।
मोदी ने कहा, 'निवेशकों को रेट टेप के जाल में फंसाने के बजाय हमने रेड कार्पेट का माहौल बनाया है। हमने नए जटिल कानून बनाने के बजाय उन्हें युक्तिसंगत बनाया है। पिछले साल भारत को लगभग 84 अरब डॉलर का रिकॉर्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि आप यह भी जानते हैं कि परिणाम तब आ रहे हैं जब दुनिया कोरोना महामारी (Corona pandemic) और युद्ध की स्थिति से जूझ रही है।
उन्होंने कहा कि भारत के युवा बीते वर्षों में अपने यहां 100 से ज़्यादा यूनिकॉर्न बना चुके हैं। भारत में 8 साल में 80, 000 से ज़्यादा स्टार्टअप्स बने हैं। हमारा मकसद प्रोडक्टिविटी को बढ़ाना भी है और ह्यमन केपिटल को इंप्रूव करना भी है।