भारत के 8वीं बार UN सुरक्षा परिषद का सदस्य बनाने पर पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी, बोले- ग्लोबल सपोर्ट के लिए आभारी हूं
भारत आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थाई सदस्य चुना गया है। भारत को 192 वोटों में से 184 वोट मिले हैं।;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य बनने पर खुशी जाहिर की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए भारत को समर्थन देने के लिए ग्लोबल कम्युनिटी का आभार जताया है।
पीएम मोदी ने लिखा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की सदस्यता के लिए वैश्विक समुदाय के भारी समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी हूं। भारत वैश्विक शांति, सुरक्षा, लचीलेपन और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा।
Deeply grateful for the overwhelming support shown by the global community for India's membership of the @UN Security Council. India will work with all member countries to promote global peace, security, resilience and equity.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2020
भारत आठवीं बार यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुना गया
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थाई सदस्य चुना गया है। भारत को 192 वोटों में से 184 वोट मिले हैं। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि सदस्य देशों ने भारत को भारी समर्थन देते हुए 2021-22 तक के लिए यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुना है।
भारत कब-कब बना सदस्य
इससे पहले भारत 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और 2011-2012 में परिषद का अस्थायी सदस्य बना था।