रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कही ये खास बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। रामधारी सिंह दिनकर हिंदी जगत के महान कवियों में से एक थे। बता दें कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण के आंदोलन में उनकी कविताओं का काफी इस्तेमाल किया गया था।;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। रामधारी सिंह दिनकर हिंदी जगत के महान कवियों में से एक थे। बता दें कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण के आंदोलन में उनकी कविताओं का काफी इस्तेमाल किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी कालजयी कविताएं साहित्यप्रेमियों को ही नहीं, बल्कि समस्त देशवासियों को निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी कालजयी कविताएं साहित्यप्रेमियों को ही नहीं, बल्कि समस्त देशवासियों को निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 23, 2020
बिहार के सिमरिया में हुआ था जन्म
रामधारी सिंह दिनकर का जन्म साल 1908 में बिहार के सिमरिया में हुआ था। इसके बाद उन्होंने आजादी के लिए कई कविताएं लिखकर लोगों के अंदर नई ऊर्जा का संचार किया। रामधारी सिंह दिनकर तीन बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उनकी मृत्यु 1974 में हुई थी।
पंडित जवाहर लाल नेहरु के खिलाफ भी लिखी थी कविताएं
पंडित जवाहर लाल नेहरु ने ही रामधारी सिंह दिनकर को राष्ट्रकवि की संज्ञा दी थी। वहीं इसके बाद उन्हें राज्यसभा के लिए भी मनोनीत किया गया था। हालांकि रामधारी सिंह दिनकर ने राष्ट्रकवि होने का हक बखूबी अदा किया। उन्होंने अपनी कविता और पंडित नेहरु के साथ अपने संबंधों को कभी बीच में नहीं आने दिया। कई मौकों पर तो उन्होंने जवाहर लाल नेहरु को भी अपनी कविताओं के माध्यम से घेरा था।