जामिया में हुई पुलिस कार्यवाही जलियांवाला बाग की तरह: उद्धव ठाकरे

जामिया में हुई पुलिस कार्यवाही को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमत्री उद्धव ठाकरे ने विवादित बयान दिया है। जामिया में पुलिस कार्यवाही की तुलना जलियांवाला बाग से की है।;

Update: 2019-12-17 10:54 GMT
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र युवा बम की तरह होते हैं।
  • दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर से 10 लोगों को हिरासत में लिया था

नागरिकता संशोधन कानून (कैब) के खिलाफ जामिया मिल्लिया में चल रहे विरोध प्रदर्शन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कूद गए हैं। उद्धव ठाकरे ने जामिया में हुई पुलिस कार्यवाही की 1919 में हुए जलियांवाला बाग से तुलना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र युवा बम की तरह होते हैं। ठाकरे ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह छात्रों के साथ ऐसा ना करे। बीजेपी की साथी पार्टी शिवसेना ने पार्टी से अलग होकर एनसीपी और कांग्रेस के महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। जिसके बाद से ही बीजेपी और शिवसेना एक दूसरे पर हावी नजर आती है। 

हालांकि शिवसेना कैब बिल को लेकर पूरी विरोध में नहीं है। लेकिन जामिया में छात्रों के साथ हुए व्यवहार को लेकर वह केंद्र पर हमलावर है। छात्रों का आरोप है कि जामिया कैम्पस में घुसकर पुलिस ने मासूम छात्रों पर भी हमला किया और दुर्वव्यवहार किया। इसके बाद जामिया छात्रों ने आईटीओ स्थिति पुलिस मुख्यालय का भी घेराव किया था। जामिया में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने 16 दिसम्बर से 5 जनवरी 2020 तक कैम्पस बंद करने का एलान कर दिया है और परीक्षाओं को रिशेड्यूल करने का फैसला लिया है। कल प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भी इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन किया था। जिसमे प्रियंका गाँधी ने छात्रों के समर्थन की बात कही थी।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामिया ही नहीं बल्कि देशभर की कई यूनिवर्सिटीज में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि आज भी दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर से 10 लोगों को हिरासत में लिया था जिनका आपराधिक इतिहास था लेकिन उनमे से कोई भी जामिया का छात्र नहीं था। नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को चैलेंज करते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो खुले तौर पर कहकर दिखाओ कि हर पाकिस्तानी को भारतीय नागरिकता मिल जाए। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News