Corona Vaccine: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश, गर्भवती महिलाएं कोरोना टीका लगवाने से पहले पढ़ लें ये जानकारी
कोरोना महामारी के बीच गर्भवती महिलाओं को भी अब वैक्सीन लग सकेगी। इसको लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं।;
कोरोना महामारी के बीच गर्भवती महिलाओं को भी अब वैक्सीन लग सकेगी। इसको लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं। अब गर्भवती महिलाएं भी कोविड-19 वैक्सीन ले सकती हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने संबंधी एनटीएजीआई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब कोई भी गर्भवती महिला CoWIN ऐप पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। या फिर नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर सीधे वैक्सीन लगवा सकती हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में आज वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34 करोड़ के पार पहुंच गया है। जबकि अमेरिका में वैक्सीन की 32.8 करोड़ डोज और यूके में 7.79 करोड़ डोज लगी हैं। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को मंजूरी दे दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में चल रहे राष्ट्री कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत इसे लागू करने के लिए सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस भेज दिया गया है।
बता दें कि शोध के दौरान पता चला था कि गर्भावस्था के दौरान कोविड-19 संक्रमण से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आ सकती है और उन्हें गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और यह भ्रूण को भी प्रभावित कर सकता है। इस मामले की जांच डोमेन ज्ञान विशेषज्ञों द्वारा की गई है। लेकिन बीते दिनों सरकार ने कहा था कि गर्भवती महिलाओं के लिए टीका सुरक्षित है।