सिक्किम के नए मुख्यमंत्री बनें पी एस गोले, जानें उनके बारे में
गंगटोक सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष प्रेम सिंह गोले ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें सोमवार को राज्यपाल द्वारा शपथ ली।;
गंगटोक सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष प्रेम सिंह गोले ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें सोमवार को राज्यपाल द्वारा शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेम सिंह गोले (51 वर्षीय) ने 10 बजे पालजोर स्टेडियम में एक समारोह में राज्यपाल गंगा प्रसाद ने पद की शपथ दिलाई।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते शनिवार को गोले को एसकेएम विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया। जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ कुछ मंत्रियों ने भी शपथ ली है।
#NewsAlert | PS Golay takes oath as Chief Minister of Sikkim
— India TV (@indiatvnews) May 27, 2019
गोले ने अपनी पार्टी के 17 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की थी और सिक्किम में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
साल 2013 में एसकेएम पार्टी की स्थापना हुई थी। 32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा में एसडीएफ द्वारा जीती 15 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया। गोले ने अपनी पार्टी का जमकर प्रचार किया लेकिन वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़े।
पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के वरिष्ठ नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं किया। 2013 में गठित एसकेएम ने 32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा में 17 सीट जीत कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। एसडीएफ को 15 सीटों पर जीत मिली है। एसकेएम ने 24 से अधिक साल तक सत्ता में रहने के बाद चामलिंग सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App