President Election: NDA से बाहर इन दलों ने किया राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का खुला समर्थन, हेमंत सोरेन से की फोन पर बात

एनडीए (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु (draupadi murmu) नामांकन के बाद से ही विपक्षी दलों से अपने लिए सर्मथन मांग रही हैं।;

Update: 2022-06-25 16:16 GMT

राष्ट्रपति चुनाव (President Election) को लेकर हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच एनडीए (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु (draupadi murmu) नामांकन के बाद से ही विपक्षी दलों से अपने लिए सर्मथन मांग रही हैं। कई दलों ने उनके नाम का खुला समर्थन किया है। इस कड़ी में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सभी राजनीतिक भेदभाव को दूर रख द्रौपदी मुर्मू के नाम का समर्थन किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर अपने समर्थन की अपील की है। राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने के लिए कहा है। मुर्मू ने व्यक्तिगत रूप से सोरेन से संपर्क किया है और उनसे उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने का अनुरोध किया है। झारखंड की उपराज्यपाल भी मुर्मू रह चुकी हैं।

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का इन दलों ने किया समर्थन

वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें एनडीए से अलग दलों की तो ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके नाम की घोषणा के साथ ही एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की। क्योंकि वह ओडिशा की रहने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ वाईएसआर कांग्रेस ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने इसकी घोषणा की है।

जबकि मायावती ने भी आज सुबह द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था। हालांकि यह भी सच है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा सदस्यों की संख्या बहुत कम है। लेकिन उसके पास 10 सांसद हैं। लेकिन ऐसे में द्रौपदी मुर्मू हर किसी विपक्षी दल से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांग रही हैं। उन्होंने सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी से भी समर्थन मांगा है। 

Tags:    

Similar News