Republic Day 2020 : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा 1930 से मना रहे 26 जनवरी
Republic Day 2020 : भारत 26 जनवरी 2020 को 71वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। गणतंत्र दिवस से पूर्व भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के लोगों को संबोधित किया।;
Republic Day 2020 : भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 71वे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत वासियों को संबोधित किया है। भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को मानाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा कि 7 दशक पहले 26 जनवरी को हमारा संविधान लागू हुआ लेकिन इस तारीख यानी 26 जनवरी पहले ही खास बन चुकी थी। राष्ट्रपति ने कहा 1930 से 1947 तक प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को पूर्ण स्वराज दिवस मनाया जाता था। राष्ट्रपति ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतियों ने संविधान के आदर्शों में आस्था रखते हुए गणतंत्र के रूप में यात्रा शुरू की, तब (26 जनवरी 1950) से हम प्रत्येक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों को अपनाने से, संवैधानिक आदर्शों का अनुपालन हमारे लिए और भी सरल हो जाता है। ऐसा करने से हम महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती को और सार्थक आयाम दे सकेंगे।
When fighting for a cause, people, particularly the youth, should not forget the gift of Ahimsa Gandhiji gave to humanity: President Kovind pic.twitter.com/B0XtYeaM2g
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 25, 2020
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत वासियों ने कम समय में स्वच्छ मिशन को बड़ी सफलता दिलाई है। भले गैस सब्सिटी को छोड़ना हो या फिर डिजिटल पेमेंट का बढ़ना, इन सबमे भारतीय लोगों की भागीदारी बढ़ी है। राष्ट्रपति ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में अब तक 8 करोड़ लोगों को लाभ दिया जा चुका है जो हमारे लिए गौरव की बात है।
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में देशवासियों को बताया कि भारत के विकास के लिए आंतरिक सुक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। वहीं जल संकट से बचने के लिए जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया गया है। राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि जल जीवन मिशन भी स्वच्छ भारत मिशन जैसे बड़ा और प्रभावी बनेगा।
Under 'Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi', more than 14 crore farmer families have become entitled to receive minimum annual income of Rs 6,000. This has enabled the farmers who feed us to live a life of dignity: President Kovind pic.twitter.com/JIsTzSmrwL
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 25, 2020
राष्ट्रपति ने कहा स्वच्छ भारत अभियान बहुत थोड़े समय में बहुत बड़ा मिशन बना गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के लोगों ने सरकारी कार्यक्रम को स्वीकार करके इसे बड़ा बना दिया है जिससे वो बहुत प्रभावित हैं।
The 'Swachchh Bharat Abhiyan' has achieved astounding success in such a short time.
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 25, 2020
Be it giving up cooking fuel subsidy or pushing digital payments, the common man has made the government programmes his own, making them truly effective: President Kovind pic.twitter.com/53K3G1md4D
For our youth, the nation always comes first. With them, we are witnessing the emergence of a New India: President Kovind pic.twitter.com/f5o97TWMqo
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 25, 2020