राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तुलसी गौड़ा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया, जानें किस कार्य के लिए हैं प्रसिद्ध

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा गया कि राष्ट्रपति कोविंद ने सामाजिक कार्य के लिए श्रीमती तुलसी गौड़ा को पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया है।;

Update: 2021-11-09 02:15 GMT

Padma Shri: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने सोमवार को पर्यावरणविद तुलसी गौड़ा (environmentalist Tulsi Gowda) को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित (Padma Shri award) किया है। तुलसी गौड़ा वर्ष 2020 के लिए 119 पद्म पुरस्कार विजेताओं में से एक हैं। कर्नाटक के होनाली गांव के रहने वाली तुलसी गौड़ा ने 30 हजार से अधिक पौधे लगाए थे, और वह वन विभाग की नर्सरी की देखभाल भी करती हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस अवसर पर तुलसी गौड़ा को पद्मश्री पुरस्कार के लिए बधाई दी।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा गया कि राष्ट्रपति कोविंद ने सामाजिक कार्य के लिए श्रीमती तुलसी गौड़ा को पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया है। तुलसी गौंडा कर्नाटक की एक पर्यावरणविद् हैं, जिन्होंने 30,000 से अधिक पौधे लगाए हैं और पिछले 6 दशकों से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में शामिल हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तुलसी गौड़ा कर्नाटक में हलक्की आदिवासी समुदाय से हैं। तुलसी गौंडा पौधों और जड़ी-बूटियों की विविध प्रजातियों के अपने विशाल ज्ञान के कारण उन्हें 'इनसाइक्लोपीडिया ऑफ फॉरेस्ट' (वन के विश्वकोश) के रूप में भी जाना जाता है।

Tags:    

Similar News