President Election: दिल्ली पहुंचीं NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, कल दाखिल करेंगी नामांकन
राष्ट्रपति(President) पद के लिए चुनाव होने वाले है इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) की राष्ट्रपति पद (Presidency) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) गुरुवार को दिल्ली पहुंच गई हैं। भाजपा नेताओं ने IGI एयरपोर्ट (IGI Airport) पर द्रौपदी मुर्मू स्वागत किया।;
राष्ट्रपति(President) पद के लिए चुनाव होने वाले है इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) की राष्ट्रपति पद (Presidency) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) गुरुवार को दिल्ली पहुंच गई हैं। भाजपा नेताओं ने IGI एयरपोर्ट (IGI Airport) पर द्रौपदी मुर्मू स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
मुर्मू सुबह 9.40 बजे भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Biju Patnaik International Airport) से विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। वह 24 जून को (यानी कल) अपना नामांकन दाखिल करेंगी। सूत्रों को मुताबिक संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनका नामांकन पत्र तैयार किया जा रहा है। वह यहां ओडिशा भवन (Odisha Bhawan) में ठहरी हुई हैं।
वही नामांकन दाखिल करने से पहले द्रौपदी मुर्मूप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात कर करेंगी। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा में एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा था, "मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Elections) के लिए सहयोग मांगती हूं।
मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूगी और उनसे समर्थन मांगूगी" बता दें वह अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति (Tribal President) और इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला होंगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है।