Price hike: प्‍याज के दाम में तेजी से आई उछाल, दिल्ली से लेकर मुंबई तक जानें क्या चल रहा भाव

देश की राजधानी दिल्ली (Capital New Delhi) में प्याज के दाम (Onion Price) लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देशभर में प्याज के बढ़े हुए दामों के कारण प्याज की खपत में भी भारी गिरावट आई है। बारिश के कारण फसलों का खराब (Crops Destroyed) होना प्याज के बढ़े हुए दामों (High Onion Price) का मुख्य कारण है।;

Update: 2019-09-21 10:02 GMT

इस मंदी के दौर में पहले तो जनता महंगाई से परेशान है उसके ऊपर से देश भर में प्याज के दाम दिन प्रतिदिन आसमान छू रहे हैं (High Onion Price)। यह हाल केवल देश की राजधानी दिल्ली (Capital New Delhi) का नहीं है। देश के सभी राज्यों में प्याज के दाम बढ़े हुए हैं। प्याज के दाम इतने ज्यादा बढ़ जाने के कारण लोगों ने प्याज का सेवन बहुत कम कर दिया है।

दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्याज का थोक रेट 30 रुपये से लेकर 48 रुपये के बीच रहा है। लेकिन रिटेल मार्केट में प्याज 50रुपये से 80 रुपये बिक रहा है। इतने महंगे दाम होने के कारण लोग अपनी जरूरत के अनुसार ही प्याज खरीद रहे हैं। जिस वजह रिटेल विक्रेता भी थोक में कम प्याज खरीद रहे हैं।

मुंबई में दस दिन पहले प्याज की कीमत केवल 20 से 25 रूपये किलो थी। जो कि आज 60 से 70 पहुंच चुकी है। वहीं रतलाम, पटना व अलवर में प्याज 60 रुपये किलो बिक रहा है। मुंबई व देशभर में हुई बारिश इसका बड़ा कारण है। बारिश की वजह से किसी अन्य राज्य से प्याज महाराष्ट्र में नहीं आ सका। ऊपर से बारिश की वजह से महाराष्ट्र में प्याज की फसल खराब (Crop Destroyed) हुई है।

अलवर में प्याज की फसल साल में दो बार आती है। वहां की लाल प्याज भी देश में प्याज की कमी को पूरा करने में सहायक होती है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि अक्टूबर के अंत तक अलवर में प्याज की फसल आने के बाद प्याज के दामों के कमी आ सकती है।

आशंका जताई जा रही थी कि प्याज के दाम इतने बढ़ जाने का कारण प्याज की जमाखोरी भी हो सकती है। लेकिन थोक व्यापारियों ने यह स्पष्ट किया है कि इसका कारण लगातार हो रही बारिश ही है। बारिश की वजह से प्याज की फसल खराब हुई है। उसके अलावा बारिश के कारण प्याज को एक राज्य से दूसरे राज्य में भजने के लिए भी परेशानी का समना करना पड़ रहा है। जिस कारण व्यापारी के पास जो पुराना प्याज है उसके दाम बढ़ गए हैं।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News