पीएम मोदी ने की देशवासियों से चंद्रयान 2 की लाइव लैंडिंग देखने की अपील, सोशल मीडिया पर फोटो डाली तो प्रधानमंत्री करेंगे शेयर

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से चंद्रयान 2 की लाइव लैंडिंग देखने की अपील की है। साथ ही लाइव लैंडिंग देखते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कहा है। यदि यूजर फोटो सोशल मीडिया पर डालते हैं तो खुद प्रधानमंत्री उसे शेयर करेंगे।;

Update: 2019-09-06 08:00 GMT

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से चंद्रयान 2 की लाइव लैंडिंग देखने की अपील की है। साथ ही लाइव लैंडिंग देखते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कहा है। यदि यूजर फोटो सोशल मीडिया पर डालते हैं तो खुद प्रधानमंत्री उसे शेयर करेंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान दो की लैंडिंग से करीब 12 घंटे पहले ट्विट किये हैं। पीएम मोदी ने पांच ट्विट कर देश वासियों से चंद्रयान दो की लैंडिंग के विशेष मौके का गवाह बनने की अपील की है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो साझा करने के लिए कहा है। यदि लोग चंद्रयान दो की लाइव लैंडिंग देखते हुए फोटो ट्विटर पर डालते हैं तो प्रधानमंत्री उनके फोटो को रिटि्विट कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विट कर कहा है कि वो कुछ फोटो सोशल मीडिया पर टि्वट करेंगे। 

रोजाना अपडेट देख रहे मोदी

चंद्रयान 2 के लांच होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी लगातार अपडेट देख रहे हैं। खुद मोदी ने ट्विट कर कहा कि 22 जुलाई से लगातार हर क्षण इसकी अपडेट पर नजर है। इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा।

130 करोड़ भारतीय कर रहे इंतजार

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट कर कहा कि इस लम्हे का 130 करोड़ भारतीय इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में चंद्रयान तो लूनर साउथ पोल पर उतरेगा। पूरा विश्व भारतीय वैज्ञानिकों की ताकत को देखेगा। इसके अलावा दूसरे ट्विट में कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लम्हे को इसरो के बैंगलूरू केंद्र से देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं। इस दौरान अलग-अलग राज्यों के युवा भी इस विशेष लम्हे को देखेंगे। जिसमें भूटान के भी युवा होंगे।

पीएम इसरो मुख्यालय में देखेंगे लाइव लैंडिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चंद्रयान दो की लाइव लैंडिंग के गवाह बनेंगे। इसरो मुख्यालय में प्रधानमंत्री इस पल को देखेंगे। उस वक्त उनके साथ देशभर के स्कूलों के विद्यार्थी भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक देशभर के 70 छात्रों के साथ मोदी चंद्रयान दो की लाइव लैंडिंग देखेंगे। इन विद्यार्थियों का चयन प्रतियोगिता के जरिए किया गया है।

आधी रात को चंद्रयान दो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा

चंद्रयान दो के चंद्रमा की सतह पर उतरने का समय निर्धारित हो गया है। आज आधी रात डेढ़ से ढ़ाई बजे के बीच चंद्रयान दो, चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा। चंद्रयान दो की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट रात 1.10 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसरो के यूट्यूब अकाउंट से भी लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।



दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश

चंद्रयान दो के सफलता पूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के बाद भारत इतिहास रच देगा। ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश होगा जो कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचेगा। इससे पहले कोई भी देश दक्षिणी ध्रुव तक नहीं पहुंच सका है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News