प्रियंका गांधी का GDP को लेकर मोदी सरकार पर तंज, बोलीं राहुल ने 6 महीने पहले चेताया था, रणदीप सुरजेवाला ने भी दिया बड़ा बयान

भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर किया है।;

Update: 2020-09-01 07:02 GMT

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर तंज कसा है। प्रियंका गांधी का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही कहा था देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि आज से 6 महीने पहले राहुल गांधी जी ने आर्थिक सुनामी आने की बात बोली थी। कोरोना संकट के दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ।

लेकिन आज हालत देखिए। जीडीपी @ -23.9% जीडीपी। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर किया है। जिसमें लिखा है कंस्ट्रक्शन सेक्टर ग्रोथ -51.4%, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ग्रोथ -39.3%, माइनिंग सेक्टर ग्रोथ -41.3%, ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट ग्रोथ -47.4% है।

रणदीप सुरजेवाला ने भी मोदी सरकार पर आक्रमाक हमला बोला

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी मोदी सरकार पर आक्रामक हमला बोला है। रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी जी, अब तो मान लीजिए कि जिसे आपने मास्टर स्ट्रोक कहा, वास्तव में वो डिसास्टर स्ट्रोक थे! नोटबंदी, गलत जीएसटी और देशबंदी (तालाबंदी)।

Tags:    

Similar News