प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर वित्त मंत्री पर साधा निशाना
पूरे देशभर में प्याज की बढ़ती महगांई पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा कि वित्तमंत्री जी ये जान कर अच्छा लगा कि आप खुद प्याज-लहसुन नहीं खाती हैं। लेकिन आप खुद की नहीं पूरे देश की वित्त मंत्री हैं।;
देशभर में प्याज की बढ़ती कीमत ने लोगों को प्याज का आंसू रूला रखा है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को पणजी में प्याज की कीमत 165 रुपये किलो पर पहुंच गई, जो अब तक प्याज की कीमत का सबसे उच्च स्तर है। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों से यह भी खबर आ रही है कि कहीं-कहीं प्याज 180 रुपये किलो के भाव से चल रही है।
प्याज की बढ़ती महगांई पर प्रियंका गांधी ने वित्त मंत्री के बयान पर ट्वीट के जरिए कही कि वित्तमंत्रीजी ये जान कर अच्छा लगा कि आप खुद प्याज-लहसुन नहीं खाती हैं। लेकिन आप खुद की नहीं पूरे देश की वित्तमंत्री हैं। प्याज-लहसुन के दाम आम आदमी को लूट रहे हैं तो आपको हल निकालना होगा।
उन्होनें कहा कि जब किसान ने प्याज उगाई तो आपने उन्हें 2रु, 8रु किलो के भाव में दाम लगा दिया। इससे बिचौलिए मालामाल हुए और किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हुए। आपने उसके लिए भी कुछ नहीं किया। अब प्याज आंसू रुला रहा है। किसान को कुछ नहीं मिला, आम जन महंगा प्याज खरीद रहे है। बस बिचौलियों की चाँदी- चाँदी है। ये आपकी नीति का दिवालियापन है।
2/2..बिचौलिए मालामाल हुए और किसान आत्महत्या के लिए मजबूर।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 11, 2019
इन खराब नीतियों के चलते की बुवाई का रकबा घट गया। आपने उसके लिए भी कुछ नहीं किया। अब प्याज आंसू रुला रहा है। किसान को कुछ नहीं मिला, आम जन महंगा प्याज खरीदे। बस बिचौलियों की चाँदी है।
ये आपकी नीति का दिवालियापन है।
आपकों बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में प्याज की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 25 नवंबर से लेकर बीते पांच दिसंबर तक प्याज की कीमतें लगभग दोगुना महंगा हुआ है। वहीं अगर राजधानी की बात करें तो उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक लगभग 100 -120 रुपये किलो पर पहुंच चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App