Priyanka Gandhi Birthday: महज 13 साल की छोटी उम्र में वाड्रा को दिल दे बैठीं थी प्रियंका गांधी, रॉबर्ट के पिता थे खिलाफ
Priyanka Gandhi Birthday: कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आज 48वां जन्मदिन है। प्रियंका गांधी में लोगों को इंदिरा गांधी की परछाई नजर आती है। इस मौके पर हम आपको आज प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे।;
देश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने में पैदा हुई प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 12 जनवरी 1972 को हुआ था। इस मौके पर हम आपको कांग्रेस महासचिव प्रियंका की प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं।
प्रियंका गांधी बचपन से ही अपनी दादी इंदिरा गांधी के बहुत ही करीब थी। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद से ही प्रियंका बहुत ही कड़ी सुरक्षा में पली बढ़ी। जिस वजह से वे किसी से ज्यादा दोस्ती नहीं कर सकीं।प्रियंका जब पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थी तब वे महज 13 साल की थीं। तभी उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई थी।
रॉर्बट को पहली ही नजर में प्रियंका गांधी भा गई थीं। दोनों दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में साथ-साथ पढ़ते थे। प्रियंका देश के प्रमुख राजनीतिक परिवार से थीं और रॉबर्ट बड़े बिजनेसमैन के बेटे थे। धीरे- धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई। दोनों के बीच शुरु हुआ दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया।
रॉबर्ट ने दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कहा कि प्रियंका को घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज़ नहीं किया था बल्कि दोनों ने साथ बैठकर अपने रिश्तों के बारे में गंभीरता से विचार किया था।इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। हालांकि रॉबर्ट के पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे।
बाद में उन्होंने शादी के लिए हामी भरी थी।प्रियंका गांधी और रॉर्बट वाड्रा की शादी 18 फरवरी 1997 में हुई थी। दोनों की शादी काफी लो-प्रोफाइल रखी गई थी। शादी में महज 150 मेहमानों को ही न्यौता दिया गया था। जिनमें बच्चन परिवार भी शामिल था।