कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह तड़के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर धरने पर बैठे किसान प्रीतम सिंह जहर पी लिया। किसान मानसा के अकाली गांव का रहने वाला है।;

Update: 2020-09-18 05:38 GMT

हरियाणा और पंजाब के किसान मोदी सरकार के कृषि बिल के खिलाफ सड़कों पर हैं। किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वह कृषि से जुड़े तीन बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रदर्शन के दौरान पंजाब के मुक्तसर स्थित बादल गांव में प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। खास बात है कि पंजाब के मुक्तसर स्थित बादल गांव पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गांव है और उनके घर के बाहर ही किसान धरना दे रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह तड़के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर धरने पर बैठे किसान प्रीतम सिंह जहर पी लिया। किसान मानसा के अकाली गांव का रहने वाला है। प्रीतम सिंह को सबसे पहले बादल गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात नाजुक होने वजह से किसान को बठिंडा के मैक्स हॉस्पिटल में ले जाया गया है। जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें, केंद्र सरकार के कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं पर किसान (संरक्षण एवं सशक्तिकरण बिल) और आवश्यक वस्तु संशोधन बिल के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इन बिलों को लेकर यह कहा जा रहा है कि किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ही आमदनी का एकमात्र जरिया है, ये बिल इसे भी समाप्त कर देगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि ये अध्यादेश साफ तौर पर मौजूदा मंडी व्यवस्था का खात्मा करने वाले हैं।

Tags:    

Similar News