Punjab Assembly Election Result Live: यहां पढ़ें पंजाब के टॉप 5 बड़े दिग्गजों का क्या है हाल, सिद्धू ने मानी हार

Punjab Assembly Election Result Live: पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, भगवंत मान पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आम आदमी पार्टी राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर बढ़त बनाए हुए हैं।;

Update: 2022-03-10 08:00 GMT

Punjab Assembly Election Result Live: पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, भगवंत मान पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आम आदमी पार्टी राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर बढ़त बनाए हुए हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस दूसरे स्थान पर है वहीं शिरोमणि अकाली दल तीसरे स्थान पर है। इस चुनाव में जहां पंजाब एक नया इतिहास लिखने जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कई दिग्गजों की साख भी कम कर रहा है। आप ने इस जीत को लेकर कहा कि वह लोगों के जनादेश को स्वीकार करता है। अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल जैसे कई दिग्गज नेता मौजूदा रुझानों के अनुसार हार रहे हैं।

ताजा रूझानों के मुताबिक, पटियाला सीट से आप उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली ने पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह को हार की ओर ले जा रहे हैं। आप उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली और पटियाला सीट से पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के बीच 13,000 मतों का अंतर है। चमकौर साहिब सीट पर चरणजीत सिंह सीएम आगे चल रहे हैं वहीं सीएम चन्नी भदौर से पीछे चल रहे हैं। इस बार चन्नी दो सीटों से खड़े हुए हैं।

वहीं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत कुल 17 मंत्रियों में मनप्रीत बादल समेत 12 कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। जो कांग्रेस के लिए बुरी खबर है, सिर्फ 117 में से 16 पर ही पार्टी लीड कर रह है। पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से तीसरे नंबर पर हैं। आप प्रत्याशी जीवन ज्योत कौर आगे चल रही हैं। जबकि अकाली प्रत्याशी बिक्रम मजीठिया दूसरे स्थान पर हैं।

पंजाब के पांच बार के सीएम और शिअद नेता प्रकाश सिंह बादल अपने गृह क्षेत्र लंबी सीट से 1400 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद की बहन और मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद पीछे चल रही हैं। इन आंकड़ों के बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने हार को स्वीकार कर लिया है। आगे कहा कि पंजाब की जनता ने जो फैसला लिया है, वो हमें स्वीकार है। 

Tags:    

Similar News