पंजाब सीएम मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त, आरोपों के बाद गिरफ्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त किया।;
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को अपने ही मंत्री के खिलाफ रिश्वत के आरोपों पर कड़ी कार्रवाई की और इतना ही नहीं पुलिस से मामला दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं। सिंगला को आरोपों के बाद एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) के खिलाफ रिश्वत के ठोस सबूत मिले हैं। सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विजय सिंगला को सीएम मान ने मंगलवार को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री अपने अधिकारियों एक प्रतिशत की कमीशन मांगा करते थे।
जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री मान को लंबे समय से स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद मंत्री को बर्खास्त कर दिया गया। सिंगला सरकारी ठेकों के लिए अधिकारियों से एक फीसदी कमीशन की मांग करते थे। विजय सिंगला बर्खास्त के खिलाफ कई ठोस सबूत मिले हैं, जिसके बाद सीएम ने कार्रवाई की है।