पंजाब चुनाव परिणाम: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के घर पर जश्न शुरू, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास पर भारी संख्या में आप समर्थक नाचते दिख रहे हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।;

Update: 2022-03-10 06:02 GMT

पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party- आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) के घर पर जश्न शुरू हो गया। शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी पंजाब में आगे चल रही है। मान खुद धुरी सीट (Dhuri seat) से आगे चल रहे हैं जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था। मान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा कांग्रेस विधायक दलवीर सिंह गोल्डी से आगे चल रहे हैं। आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास पर भारी संख्या में आप समर्थक नाचते दिख रहे हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि इससे पहले आप की राज्य इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाएगी। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। 66 स्थानों पर 117 केंद्रों पर मतगणना जारी है। 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में थे।

गौरतलब है कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने राज्य की कुल 117 विधानसभा सीटों में से 77 सीटें जीतकर अकाली-भाजपा गठबंधन के दस साल के शासन को समाप्त कर दिया था। आप को 20 सीटें मिली थीं, जबकि शिअद-भाजपा ने 18 सीटें जीती थीं और दो सीटें लोक इंसाफ पार्टी के खाते में चली गईं।

Tags:    

Similar News