Rafale Aircraft: जानें राफेल विमान की क्या है खासियतें, चीन-पाकिस्तान के लिए है काल
Rafale Aircraft: भारतीय सेना में आज फ्रांस का सबसे ताकतवर विमान राफेल शामिल होने जा रहा है।;
Rafale Aircraft: भारतीय सेना में आज फ्रांस का सबसे ताकतवर विमान राफेल शामिल होने जा रहा है। इसके भारतीय सेना में शामिल होने की वजह से ताकत में इजाफा होगा। वहीं भारत के पड़ोसी देशों में डर रहेगा। जहां एक तरफ भारत और चीन के बीच तनातनी चल रही है। उसी बीच 5 राफेल विमान भारतीय वायुसेना में शामिल होने जा रहे हैं।
राफेल विमान की खासियत
राफेल विमान के बारे में कहा जाता है कि यह सबसे आक्रमक फाइटर जेट है। जो अपने दुश्मन को दिन हो जया अंधेरा सभी में मारने में सक्षम है। वही राफेल विमान का वजन 10 टन है और इसके अंदर अत्याधुनिक हथियार लोडिंग है। वही इसके अंदर लगाए जाने वाली मिसाइल का वजन 25 टन है। इसके अलावा कई मालवाहक एयरपोर्ट के गानों की इतना भी वजन नहीं है।
जानकारी के लिए बता दें कि राफेल स्टीलथ टेक्नोलॉजी से बना हुआ एयरक्राफ्ट है, जो दुश्मन को रडार पर लेने के बाद खत्म कर देता है। इसको बड़े ही खास डिजाइन से तैयार किया गया है। यह हिमालय के ऊपर भी उड़ान भर सकता है। हथियार राफेल (वायु सेना संस्करण) को 9वी जनरेसशन से पेलोड ले जाने के लिए जाना जाता है।
यह जहाज रोधी और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल ले जा सकता है और एस सी ए एल पी मिसाइल 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर जमीन पर निशाना साध सकती है। यह एक ही समय में आठ अलग-अलग लक्ष्यों पर भी निशाना लगा सकता है। इसमें ट्विन गन पॉड के साथ-साथ 30 मिमी की तोप भी है, जो एक मिनट में 2500 से अधिक राउंड फायर कर सकती है।
मिसाइलों के लिए लेजर मार्गदर्शन में सक्षम बनाता है। भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ लगभग 53,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल लड़ाकू जेट की खरीद के लिए एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।