Rafale : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा वायुसेना की ताकत में क्रांतिकारी बढ़ोतरी होगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे राफेल विमानों के अंबाला में लैंडिंग करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना के इतिहास में राफेल के जुड़ने से एक नई की युग की शुरुआत हो गई है।;

Update: 2020-07-29 10:52 GMT

हरियाणा के अंबाला में आज बुधवार को फ्रांस के पांच राफेल लड़ाकू विमानों ने सफल लैंडिंग की। यह पांचों विमान सुरक्षित लैंडिंग करते हुए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर वायु सेना चीफ आरकेएस भदौरिया ने उन्हें रिसीव किया।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे राफेल विमानों के अंबाला में लैंडिंग करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना के इतिहास में राफेल के जुड़ने से एक नई की युग की शुरुआत हो गई है।

पांचों राफेल की सुरक्षित लैंडिंग के बाद रक्षा मंत्री बोले कि सेना के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत ही गई है। वायुसेना की ताकत में क्रांतिकारी बढ़ोतरी होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पांचों राफेल विमान सुरक्षित अबांला एयरबेस पर लैंड कर चुके हैं। अब देश के दुश्‍मनों को सोचना होगा।  

Tags:    

Similar News